Thursday, February 26, 2026
Homeराजनीतिसत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की बिगड़ी तबीयत

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की बिगड़ी तबीयत

देहरादून: विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ गई थी I जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल पूछा। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती मंत्री का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस बीच चिकित्सकों के परामर्श के बाद मंत्री को एयर लिफ्ट कर मैक्स अस्पताल से हायर सेंटर मेदांता अस्पताल ले जाया गया।

अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को चिकित्सकों की सलाह पर एयर लिफ्ट कर नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments