Friday, September 20, 2024
HomeUncategorizedकार के ऊपर बोल्डर गिरने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत

कार के ऊपर बोल्डर गिरने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत



देहरादून: चमोली जनपद के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक कार के ऊपर बोल्डर गिरने से कार में सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। कार को काट कर दोनो मृतकों के शव बाहर निकाले गए। बरसात शुरू होते ही पहाडी से बोल्डर गिरने से घटनाएं घटित हो रही है। अब तक आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हुए जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हुई, जबकि बीस से अधिक घायल हुए हैं।
रविवार को शाम साढ़े तीन बजे कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग पर शिव मंदिर के पास पहाड़ी से बोल्डर मारूती कार के ऊपर एक भारी बोल्डर गिर गया है इस घटना में पति व पत्नी बुरी तरह दब गए। सूचना पर कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंचकर आल्टो कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरा था। जिसे हटाने के लिए मौके से ही जेसीबी मंगाई गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोल्डर को हटाया गया।
कार के अंदर एक महिला व पुरुष का शव क्षत-विक्षत स्थिति में थे। गाड़ी काट कर दोनों शवों को निकाला गया। मृतकों 45 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी मेटा कुलसारी थाना थराली जिला चमोली एवं उनकी 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी पत्नी बलवीर सिंह के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments