Sunday, February 15, 2026
Homeराजनीतिरामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे...

रामनाथ कोविंद ने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया: महबूबा मुफ्ती

देहरादून: निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने निशाना साधा है।

महबूबा मुफ्ती ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि निवर्तमान राष्ट्रपति अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया।

उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि चाहे आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो। उन्होंने भारतीय संविधान के नाम पर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments