Tuesday, October 21, 2025
HomeUncategorizedधूम धाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी

धूम धाम से मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी


रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय में आगामी 18 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई है। आयोजक मंडल के सदस्य व नगर पालिका सभाषद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण ने बताया कि इस वर्ष जिला मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 5.30 बजे शाम को महिला संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 6.30 बजे कान्हा प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें कान्हा की उम्र अधिकतम 10 वर्ष होगी। 7 बजे राधा प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें बच्चे की उम्र अधिकतम 10 वर्ष होगी। 7.30 बजे विद्यालयों के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। साढ़े आठ बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। 9.30 बजे आचार्य शुभम उनियाल द्वारा भजन प्रस्तुति होगी। साढ़े दस बजे आचार्य दीपक नौटियाल द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव का नाट्य रूपान्तरण एवं कथानक वर्णन किया जाएगा। 12 बजे रात्रि को श्री कृष्ण जन्मोत्सव व पुष्प वर्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments