Saturday, January 17, 2026
HomeUncategorizedसीबीआई जांच कराने की तैयारी, भर्ती घोटाला

सीबीआई जांच कराने की तैयारी, भर्ती घोटाला

देहरादून। प्रदेश सरकार भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने पर विचार कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले को लेकर काफी चिंतित है। भाजपा की छवि केंद्रीय स्तर पर इस प्रकरण से कहीं खराब ना हो जाए इसको लेकर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर काफी दबाव बन गया है। सरकार इस मामले की सीबीआई से जांच कराने को लेकर विचार कर रही है, उम्मीद है कि एक-दो दिन में मुख्यमंत्री इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण को पत्र लिखकर विधानसभा में हुई नियुक्तियों में अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है। विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख जांच कर अनियमित नियुक्तियों को निरस्त करने का अनुरोध भी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments