HomeUncategorizedबद्रीनाथ हाइवे पर दुर्घटना, चार की मौत

बद्रीनाथ हाइवे पर दुर्घटना, चार की मौत

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास एक आर्टिका कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग महाराष्ट्र के हैं और हरिद्वार से बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई।

इस दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक यात्री की ऋषिकेश एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। चालन रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ विकासखंड का है।

सूचना पर थाना प्रभारी मुनी की रेती रितेश शाह समेत पुलिस फोर्स ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments