Friday, February 6, 2026
HomeUncategorizedतीन किशोर के शव मिलने से सनसनी

तीन किशोर के शव मिलने से सनसनी

देहरादून। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत गोविंद नगर के तीन किशोर पिछले दो दिन से लापता चल रहे थे। सोमवार सुबह तीनों किशोरों के शव खोह नदी में बरामद किए हैं।
कोटद्धार निवासी आर्यन, नमो व रौनक गत 9 सितंबर को सांय स्कूटी से मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। रात होने पर भी घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की, न मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
सोमवार सुबह नदी के तट पर तीनों किशोर के शव बरामद हुए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments