Monday, April 7, 2025
HomeUncategorizedभर्ती घोटाला: तीन कैबिनेट मंत्रियों की होगी छुट्टी

भर्ती घोटाला: तीन कैबिनेट मंत्रियों की होगी छुट्टी

देहरादून: उत्तराखंड में भर्ती घोटाला भाजपा सरकार के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। विधानसभा से लेकर भाजपा शासन में अब तक हुई सभी भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। अभी आने वाले समय में कई ओर भर्तियों में भी गड़बड़ी का खुलासा होने की संभावना बढ़ गई है।
इतनी बड़ी सख्या में घोटालों के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ ही भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के सम्मुख गंभीर मुसीबत खड़ी हो गई है। भाजपा की केन्द्र सरकार जहां भ्रष्ट्राचार मुक्त देश बनाने की बात करती है, लेकिन उसकी ही उत्तराखंड की भाजपा सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियों में भारी गड़बड़ी की शिकायत के बाद वह बैकफुट पर दिखाई दे रही है। आने वाले लोक सभा चुनाव में इससे राज्य में ही नहीं अपितु पूरे देश में भाजपा की प्रतिष्ठा पर बट्टा लग रहा है। जिसको देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व अपने इस नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों पर कार्रवाई के मूड में है। इसको लेकर मंथन भी शुरू हो गया है। उम्मीद है कि दशहरा के बाद प्रदेश के तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। जबकि तीन नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है। रिक्त तीन पर भी मंत्रियों की तैनाती की संभावना है। वहीं इस घटना में प्रदेश सरकार के भी होश उड़ा दिए हैं। इन दिनों सभी चेहरों पर भर्ती घोटाले की झलक साफ दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments