Monday, April 7, 2025
Homeउत्तराखण्डनगर निगम ने दो प्रबंधन समितियों पर लगाया 20 लाख का जुर्माना

नगर निगम ने दो प्रबंधन समितियों पर लगाया 20 लाख का जुर्माना

देहरादून: नगर निगम ने दो अपार्टमेंट की प्रबंधन समितियों पर खुले में सीवर बहाने के मामले में कार्रवाई की है। इन दो अपार्टमेंट के खिलाफ लोग लंबे समय से मोर्चा खोले हुए थे। लंबे इंतजार के बाद नगर निगम ने इन दोनों पर दस-दस लाख रुपये का जुरमाना लगाया हैं। दोनों जगह नगर निगम ने कई बार नोटिस भी भेजे थे।

गंगोत्री विहार स्थित क्लासिक अपार्टमेंट और मयूर विहार स्थित रेसीजोन सोसायटी की शिकायत के बाद गुरुवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना मौके पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद जुर्माना लगाने के साथ ही तत्काल सीवर का समाधान कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोबारा आदेश का उल्लंघन पर इनके संचालकों पर केस दर्ज कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments