Monday, April 21, 2025
Homeराष्ट्रीय समाचारघर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की...

घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की हुई मौत

देहरादून: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में बुधवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का दो और लोगों को मिलाकर कुल 4 लोगों की  मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments