Sunday, January 11, 2026
Homeउत्तराखण्डगोल्ज्यू न्याय के देवता हैं, मनोकामना पूर्ण होने से मिलती है मानसिक...

गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं, मनोकामना पूर्ण होने से मिलती है मानसिक शांति: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत स्थित गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ज्यू न्याय के देवता हैं इसी कारण लोगों की उनके प्रति विशेष श्रद्धा रहती है, सभी की आस्था का यह प्रमुख स्थल है। यहां से मनोकामना पूर्ण होने से लोगों को मानसिक शांति का भी अनुभव होता है।

मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ ही उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों आदि से भी बातचीत करने के साथ क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो इसके लिये शासन से लेकर ब्लाक स्तर तक सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments