देहरादून। केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी सिफ्ट करने पर अपनी सहमति दे दी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिए जाने पर केंद्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रारंभ कर देगी।
- Advertisment -