Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedप्रेमी के साथ फ़ुर्र हुई दो बच्चों की मां

प्रेमी के साथ फ़ुर्र हुई दो बच्चों की मां

देहरादून। एक महिला अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले लंबे समय से अपने प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही थी, लेकिन उसके पति को इसकी भनक नहीं लग पाई। महिला ‌‌पति से लगातार झगड़ा कर रही थी, तथा पति को छोड़ने की धमकी भी दे रही थी। लेकिन पति को नहीं पता था कि उसकी पत्नी इतने नीचे गिर सकती है। बुधवार को दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। तमाम रिश्तेदारों से संपर्क कर खोज खबर करने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित पति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि यह महिला अपने पुराने दोस्त के साथ भाग गई हैं। महिला अपने साथ सभी गहने व पति द्वारा रखे गए पैसों को भी लेकर भाग गई। पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी से काफी परेशान था। पत्नी हर बात पर झगड़ा करती थी, घर का माहौल काफी खराब कर दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments