Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसूडान में फंसे उत्तराखण्ड के दो नागरिक वापस

सूडान में फंसे उत्तराखण्ड के दो नागरिक वापस

देहरादून: सूडान में फंसे भारतीयों को दिल्ली लाया गया जहां से उत्तराखण्ड के दो नागरिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जिन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। अब तक उत्तराखण्ड के 30 नागरिकों को सूडान से लाया जा चुका है।

शुक्रवार प्रातः 6 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो निवासी अनिल कुमार और अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इनके गंतव्य स्थान देहरादून और हल्द्वानी के लिए व्यवस्था की गई है। दोनों लोगों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments