Tuesday, February 17, 2026
Homeराजनीतिभाजपा के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, की महाबैठक

भाजपा के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, की महाबैठक

पटना: भाजपा के खिलाफ आज पटना में विपक्ष के दिग्गजों की मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद में महाबैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों ने बैठक में प्रतिभाग किया। नीतीश कुमार समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में रहें। राहुल गांधी और मल्लिकार्जनु खरगे भी इसमें मौजूद रहें।

महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की जा रही है। 

करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में 15 दलों के नेताओं ने मिशन 2024 पर महामंथन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments