Tuesday, October 22, 2024
HomeUncategorizedस्वच्छ भारत अभियान को सार्थक बनाने में जुटे हैं पंकज मैठाणी

स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक बनाने में जुटे हैं पंकज मैठाणी

हरिद्वार। देश व्यापी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं में से एक है पंकज मैठाणी।
श्री मैठाणी ऐसे जुझारू कार्यकर्ता हैं जो पूरे जोश खरोश के साथ स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दे रहे है। रेनेस्ट होटल हरिद्वार में प्रबंधक पंकज मैठाणी तथा उनकी टीम की ओर से शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर हरिद्वार में हरकी पौरी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें आम लोगों को जागरूक किया गया और प्रेरणा दी कि सभी अपने स्तर से इस दिशा में योगदान दें, ताकि देश में यह अभियान सफल हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments