Saturday, April 19, 2025
Homeउत्तराखण्डबारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट

देहरादून: सूबे के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड काफी हो बढ़ गई है।उत्तराखंड में मौसम में फिलहाल शुष्क बने रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी के बाद  रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है और पहाड़ों में ओंस पड़ सकती है। तापमान में तेजी से गिरावट की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments