Homeअपराधबाल संप्रक्षण गृह की दो महिला कर्मियों पर पोक्सो एक्ट में मामला...

बाल संप्रक्षण गृह की दो महिला कर्मियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

हल्द्वानी: एक किशोरी को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाने के आरोप में  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में चल रहे बाल संप्रेषण गृह से एक किशोरी के शोषण की खबर सामने आई है। आरोप है कि बाल संप्रेषण गृह की दो महिला कर्मचारी एक किशोरी को बाहर ले जाती थी। इसके बाद बाहर इस किशोरी के साथ गलत काम किया जाता था।

बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments