Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में चारो धाम समेत ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद...

उत्तराखंड में चारो धाम समेत ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

-बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी हैI वहीं ऊंची पहाड़ियों में लगातार बर्फबारी हो रही है। चारों धाम ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से शीत लहर चलने से ठण्ड और बढ़ गई हैI वहीं देश विदेश से सैलानियों का आना जारी हैI

उत्तराखंड की ऊँची पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी के चलते यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट का पहुंचना जारी है। प्रदेश के विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल औलि में भी जमकर बर्फ गिरी हैI पहड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी के ऊँचे स्थानों व धनोल्टी हर्षिल ने भी बर्फ की सफ़ेद चादर ओढी हैI वहीं विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, में लगातार बर्फबारी हो रही हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments