Tuesday, September 17, 2024
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,4 दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,4 दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, अलर्ट जारी

देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने दस फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसमें प्रदेश में बारिश-बर्फबारी थमने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड बढ़ने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं  मैदानी इलाकों में सुबह के समय मध्यम से उथला कोहरा जबकि पहाड़ी इलाकों में पाले का प्रकोप फिलहाल बना रहेगा। वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक दोपहर को धूप खिलने से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। मैदानी इलाकों में कोहरा और पहाड़ों में पाले को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में लोगों को दोपहर में धूप जैसी स्थिति बनती दिखेगी। मौसम के बदले मिजाज से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी बनी हुई है। बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चारधाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश का दौर जारी रहा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर जम गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश भर में 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-शाम बर्फीली हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहेगा। वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम में राहत के आसार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments