Friday, October 18, 2024
Homeउत्तराखण्डअयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना

अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना

देहरादून: गुरूवार को अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

गुरूवार सुबह ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह लगभग तीन बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात  ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments