Homeअपराधनहाते समय नदी में डूबे भाई-बहन,मौत

नहाते समय नदी में डूबे भाई-बहन,मौत



किच्छा। अपनी दादी के साथ गौला नदी के समीप घास काटने आए दो बच्चों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया। शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 मिली जानकारी के अनुसार सिरौली कला निवासी अनंत (9) पुत्री हनीफ निवासी खटीमा और साद (8) पुत्र शहादत निवासी खटीमा अपनी दादी के साथ घास काटने के लिए गौला नदी के पास आए हुए थे, बताया जा रहा है कि जब दादी घास काट रही थी तो दोनों बच्चे नदी की ओर चले गए और नहाने के लिए गौला नदी में चले गए। जहां दोनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय युवकों और पुलिस की टीम ने लगभग दो घंटे बाद बच्चों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments