Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखण्डजानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु की मौत

जानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु की मौत


उत्तरकाशी। शनिवार तड़के चारधाम यात्रा पर परिवार के साथ आई पश्चिम बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। इस दौरान उनकी यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के तबीयत बिगड़ी, जिन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ हरदेव सिंह पंवार ने बताया कि महिला श्रद्धालु की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक कुल 29 मौत हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments