Saturday, September 21, 2024
Homeउत्तराखण्डबारिश का कहर, यात्री शेल्टर और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

बारिश का कहर, यात्री शेल्टर और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त


मसूरी। मसूरी में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में पिक्चर पैलेस बस स्टैंड पर भारी भूस्खलन होने से नगर पालिका की ओर से निर्मित यात्री शेल्टर के साथ बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा एक होम स्टे भी खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन की चपेट में एक बड़ा बांज का पेड़ आ गया है, जो कभी भी गिर सकता है, जिससे  होम स्टे को भारी नुकसान हो सकता है। भूस्खलन की चपेट में बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर आने से क्षेत्र में विद्युत सेवाएं बाधित हो गई। जिसके चलते स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क पर आए मलबे और पत्थर को हटाकर यातायात सुचारू किया। वहीं, दूसरी ओर मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 टिहरी-धनोल्टी रोड पर भारी भूस्खलन आने के बाद मार्ग बंद हो गया। जिससे लोगों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। एनएच यानी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने जेसीबी से सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात सुचारु किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments