Friday, October 18, 2024
Homeअपराधगैस सिलेंडर फटा, महिला और दो बच्चे घायल

गैस सिलेंडर फटा, महिला और दो बच्चे घायल


हरिद्वार। बुधवार सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक कॉलोनी में अचानक गैस सिलेंडर फट गया।  इस हादसे में महिला और दो बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह अचानक सीतापुर की गणेश विहार कॉलोनी में गली नं 4 में अनिल अग्रवाल के घर में  जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने से घर पर मौजूद अनिल की पत्नी और बच्चे घायल हो गए। घायलों की पहचान गीता, संकेत, अनिकेत के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पर  दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।  ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घटना सीतापुर की गणेश विहार कॉलोनी में गली नंबर 4 की है। जहां अनिल अग्रवाल के घर में गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया है, जहां अनिल की पत्नी और उनके बच्चों का उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments