Monday, April 21, 2025
Homeराष्ट्रीय समाचारभाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक शुरु, सीएम धामी सहित प्रदेश...

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक शुरु, सीएम धामी सहित प्रदेश के आला नेता कर रहे प्रतिभाग

देहरादून: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक शुरु हो चुकी है। जिसमें कि राज्य से मुख्यमंत्री धामी सहित पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों के अलावा पार्टी के सात अन्य आला नेता शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। इसमें सभी प्रदेशों के भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य अपने.अपने प्रदेशों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

चौहान ने बताया कि उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल श्निशंकश्ए विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राष्ट्रीय कार्यालय से जुड़े महेंद्र पांडेय वर्चुअली शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments