Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedबहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में तीन आरोपियों पर दोष सिद्ध

बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में तीन आरोपियों पर दोष सिद्ध

कोटद्वारः बहुचर्चित अंकित हत्याकांड में 2 वर्ष से अधिक तक चली सुनवाई के बाद तीन आरोपियों पर हत्या के आरोप कोर्ट में सिद्ध हो गए हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीनों आरोपी जिसमें पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर व अंकित गुप्ता को हत्या का दोषी माना है। 28 मार्च 2023 से न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई, घटनाक्रम के अनुसार पौड़ी जिले के यमकेश्वर स्थित वनंतरा रिसार्ट मे डोभ-श्रीकोट निवासी 19-वर्षीय युवती 18 सितंबर 2022 को लापता हो गई थी। छह दिन बाद 24 सितंबर को युवती का शव चीला नहर बैराज में मिला था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments