Saturday, December 6, 2025
HomeUncategorizedकड़ी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम: रुद्रप्रयाग के प्रांजल नगवाल भारतीय...

कड़ी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम: रुद्रप्रयाग के प्रांजल नगवाल भारतीय सेना में हुए चयनित, मिले बेस्ट फिजिकल अवार्ड

रुद्रप्रयाग। यदि मन में कुछ करने की सच्ची तमन्ना हो तो कठिन से कठिन परिस्थितियां भी राह की बाधा नहीं बनतीं। इसका उदाहरण हैं रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम कोठगी निवासी प्रांजल नगवाल, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत और हौसले के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े प्रांजल के ऊपर से तीन वर्ष पूर्व पिता की छत्रछाया से वंचित हो गए थे। आर्थिक चुनौतियों के बीच परिवार ने संघर्षों का सामना किया, लेकिन प्रांजल ने हार नहीं मानी। तीन बहनों के इकलौते भाई प्रांजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रा.इ.का. कोठगी से तथा उच्च शिक्षा देहरादून में सिविल इंजीनियरिंग से पूरी की।

लगातार मेहनत और जुनून के बल पर प्रांजल का चयन भारतीय सेना में हुआ। 3 दिसंबर 2025 को उन्होंने शीलॉंग स्थित गोरखा रेजीमेंट से पास आउट होकर बेस्ट फिजिकल अवार्ड प्राप्त किया, जो उनके समर्पण और फौलादी जज्बे को दर्शाता है।

प्रांजल की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि इच्छाशक्ति और परिश्रम से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह सहित कई जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रांजल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
—————
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments