Homeउत्तराखण्डचारा पत्ति लेने जंगल गयी महिला पर भालू ने किया हमला,महिला की...

चारा पत्ति लेने जंगल गयी महिला पर भालू ने किया हमला,महिला की स्थिति नाजूक


चमोली।  चारा पत्ति लेने जंगल गयी महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किए जाने के बाद एम्स रेफर कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
बुधवार की सुबह 10 बजे थराली तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी देवी 26 वर्ष अपने मायके आई हुई थी। घर के पास ही खेतों से चारा पत्ती लाने गई थी। भालू के हमले से महिला के सिर, गर्दन और चेहरे पर जख्म है।
युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया है। वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर तीस हजार रूपये परिजनों को दिए है। युवती का ससुराल हरमनी है। युवती का पति पंकज सिंह गांव मे ही दुकान चलाते है।प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ सर्वेश दूबे ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया हैं भालू प्रभावित क्षेत्र में गश्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments