रुद्रप्रयाग । भरोसे और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पिता के करीबी दोस्त ने नाबालिग बच्ची पर बुरी नजर रखी और उसे लगातार डराता-धमकाता रहा। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध थे, लेकिन आरोपी ने इसी विश्वास का गलत फायदा उठाया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति नाबालिग लड़की को धमकी देता था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण डरी-सहमी बच्ची घर से भाग गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद उसे सुरक्षित वापस घर लाया।
घर लौटने पर जब परिजनों ने बच्ची से बात की, तो उसने पूरी आपबीती बताई। बच्ची ने खुलासा किया कि उसके पिता का दोस्त ही उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और चुप रहने के लिए दबाव बना रहा था। यह सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है, चाहे मामला कितने ही करीबी रिश्तों का क्यों न हो।