HomeUncategorizedहरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती


देहरादून। शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर मंगलवार को सचिवालय कूच के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद उन्हें सांस फूलने और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
सचिवालय कूच के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो रही थी। इसी बीच डा. हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और ईसीजी समेत अन्य आवश्यक जांच कराई।
चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने बताया कि जांच में फिलहाल कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है। उनकी स्थिति सामान्य और स्थिर है तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments