HomeUncategorizedहरीश रावत ने कांग्रेस पदों से इस्तीफे की पेशकश की, प्रदेश...

हरीश रावत ने कांग्रेस पदों से इस्तीफे की पेशकश की, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भेजा पत्र

देहरादून। पीएस चंदन जीना के आवास पर बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश की है। उनका पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
रावत ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की मुहिम पर उनकी वजह से किसी तरह का व्यवधान न आए, इसलिए उन्होंने पार्टी को भारमुक्त करने के उद्देश्य से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि अपने कर्मों की लड़ाई वह स्वयं लड़ेंगे और इसके लिए पार्टी को किसी तरह के दबाव में नहीं रखना चाहते।
रावत ने बताया कि वह जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य पद से भी इस्तीफे की पेशकश करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ऐसी पेशकश नहीं है, जिससे किसी को नाराज होने की जरूरत हो।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका इस्तीफे की पेशकश का पत्र मिला है। उनके पद पर रहते हुए पार्टी को उनके सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए भाजपा के खिलाफ अपने संकल्प को पूरा किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments