Saturday, February 14, 2026
Homeराजनीतिपीपुल्स पार्टी आफ इंन्डिया डेमोक्रेटिक ने की विधान सभा प्रत्यासियों की सूची...

पीपुल्स पार्टी आफ इंन्डिया डेमोक्रेटिक ने की विधान सभा प्रत्यासियों की सूची जारी

देहरादून: प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों में,पीपुल्स पार्टी आफ इंन्डिया डेमोक्रेटिक ने अपने प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है।पार्टी के वरिष्ट नेताओं का कहना है कि राज्य बने 21 वर्ष पूर्ण होने को हैं, लेकिन राज्य की समस्याऐं जस की तस बनी हुई हैं। भाजपा,और काग्रेस पहाड़ विरोधी,जन विरोधीऔर संविधान विरोधी नीतियों को अमलीजामा पहना रहे हैं।

कहा कि इन 21वर्षों में प्राकृतिक संपदा, अनमोल पर्यावरण रूपी खजाने को तहस नहस किया जा रहा है।अनियोजित विकास किया जा रहा है।बेरोजगारों की स्थित सुधारने के नाम पर युवाओं को ठेकेदारी में रोजगार,आउटसोर्सिंग, उपनल, संविदाकर्मी, शिक्षामित्र, बँन्धु, विजिटिंग और अलग अलग नाम से कम वेतन देकर शोषित किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ट नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments