Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीतिपूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए I प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

बता दें कि बीते दिनों किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। लेकिन अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments