देहरादून। गुरुवार को सुबह सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में अचानक आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना के वक्त सचिवालय में बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
