Thursday, August 21, 2025
HomeUncategorizedतुंगनाथ मंदिर बर्फ से आधा ढका

तुंगनाथ मंदिर बर्फ से आधा ढका


देहरादून: पंचकेदारों में शामिल भगवान तुंगनाथ का मंदिर बर्फ से आधा ढ़का हुआ है। मंदिर की सुन्दरता को देखते के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बडी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
तुंगनाथ मंदिर 3680 मीटर ऊंचाई पर स्थित हैं। यह केदारनाथ से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर आधा बर्फ में ढका हुआ है। पर्यटक भी बड़ी सख्या में यहां पहुंच रहे हैं। तुंगनाथ मंदिर के चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछी है। चारों ओर यहां से दिख रही हिमाच्चादित चोटियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। देश के विभिन्न प्रदेशों विशेषकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मुम्बई, मध्यप्रदेश आदि से यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं। तुंगनाथ मंदिर के कपाट इन दिनों शीतकाल के चलते बंद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments