देहरादून।
देहरादून की एक छात्रा को उसके सहपाठी ने गोली मारकर हत्या कर दी।
छात्रा हरिद्वार के ज्वालापुर की निवासी थी। सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कालेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा वंशिका बंसल पुत्री अशोक बंसल निवासी कृष्णाननगर ज्वालापुर हरिद्वार देहरादून में हॉस्टल में रहती थी। अपनी सहेली के साथ कालेज हॉस्टल के बाहर एक दुकान में समान खरीद रही थी। इस बीच सहपाठी आदित्य तोमर निवासी सुन्दरवाला रायपुर देहरादून अपनी बाइक पर वहां पहुंचा और छात्रा वंशिका को जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगा। वंशिका ने विरोध किया तो आदित्य ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। बाइक व तमंचा छोड़कर फरार हो गया। वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला प्रेम-प्रसंग का बता रही है।
