
देहरादून: भाजपा पूर्ण बहुमत में आने के बाद अब मुख्यमंत्री को लेकर हाईकमान मंथन में जुटा है। पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई है। हालांकि मीडिया के माध्मय से दावेदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भाजपा सूत्रों के अनुसार हाईकमान उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हारे प्रत्याशियों को जिम्मेदारी देने के पक्ष में नहीं है। वहीं अब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी के काफी नजदीक तक पहुंचने के बाद भी चूक जाने वाले धनसिंह रावत पर इस बार सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। भाजपा हाईकमान के सूत्रों के अनुसार पार्टी इस बार युवा व तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री धनसिंह पर गंभीर से विचार कर रही है। होली से पहले या होली के एक दिन बाद नाम का ऐलान भाजपा कर सकती है।
वहीं हाइकमान विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में भी है। गढ़वाल मंडल से भाजपा को एकतरफा जीत भी धनसिंह की दावेदारी को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री के काफी नजदीकी माने जाते हैं। पिछले पांच वर्षो में वह उत्तराखंड की राजनीति के मुख्य केन्द्र में रहे हैं।