HomeUncategorizedअब सोमवार को होगा नए मुख्यमंत्री पर फैसला

अब सोमवार को होगा नए मुख्यमंत्री पर फैसला

देहरादून। उत्तराखंड में नए सीएम की घोषणा अब एक दिन देरी से होगी। सीएम को लेकर भाजपा हाईकमान में लगातार मंथन चल रहा है। अब रविवार के बजाय सोमवार को पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह देहरादून पहुंचेंगे। और इसी दिन उत्तराखंड के नए सीएम की घोषणा कर दी जाएगी। तारीख बदले जाने के पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं, पहले 19 तारीख को भाजपा विधायकों की बैठक होनी थी लेकिन फिर 20 तारीख को तय की गई और अब 21 तारीख को बैठक करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के नाम पर हालांकि सहमति हो गई है, लेकिन फिर भी हाईकमान सभी बड़े नेताओं की सहमति के आधार पर सीएम का चयन करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments