Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedबर्फ काट कर तैयार किया गया केदारनाथ का पैदल मार्ग

बर्फ काट कर तैयार किया गया केदारनाथ का पैदल मार्ग


रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल मार्ग से बर्फ काट कर तैयार किया गया है। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के 150 से अधिक मजदूरों की टीम लगातार पैदल मार्ग से बर्फ साफ कर रही है। अब मात्र एक किलो मीटर तक ओर बर्फ हटाई जानी है।
आगामी 6 मई को केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके लिए गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक पैदल मार्ग को बेहतर बनाया जा रहा है। सबसे पहले पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा है ताकि अन्य विभागों को केदारनाथ पहुंचने में आसानी हो सके। निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के 150 से अधिक मजदूर बर्फ हटाते में जुटे हैं। केदार पूरी तरह हटा दी गई है। मंदिर तक बर्फ हटाने में 1 किलोमीटर शेष है।

निर्माण खंड लोनिवि गुप्तकाशी के ईई प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने वाली टीम तेज गति से बर्फ हटा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments