Friday, February 6, 2026
HomeUncategorizedचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़

देहरादून। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ कर चोरी की कोशिश की गई है। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि शीतकाल के दौरान चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद रहते हैं। शीतकाल के बाद कपाट खुलने की तैयारी को लेकर गश्ती दल रूद्रनाथ गया तो पता चला कि मंदिर के मुख्य द्वार तथा धर्मशाला के दरवाजों को तोड़ा गया है। इसकी शिकायत मंदिर के पुजारी ने पुलिस से की है। मंदिर में चोरी हुई है या नहीं इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments