Monday, June 16, 2025
Homeहादसाशिरडी जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 की मौत

शिरडी जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 की मौत

देहरादून: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गयी| हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी| हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्जरी बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। इसी दौरान उसकी नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments