Tuesday, March 17, 2026
Homeअपराधनाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग का अपहरण करने मामले में पुलिस ने   एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 12 दिसम्बर को एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस जांच शुरू कर दी गयी। मामले की जांच उपनिरीक्षक रेखा पाल के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक रुड़की द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसीकृसुरागरसी करते हुए आरोपी को हिसार, हरियाणा से हिरासत में लिया गया। जिसका नाम मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान संख्या 485, न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, जनपद हिसार (हरियाणा) बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments