Saturday, February 14, 2026
Homeअपराधविजिलेंस का छापाः रिश्वत लेने के आरोप में एआरटीओ आफिस का वरिष्ठ...

विजिलेंस का छापाः रिश्वत लेने के आरोप में एआरटीओ आफिस का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार


कोटद्वार। एआरटीओ कार्यालय में गुरूवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार  रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर के अलावा उसके आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है।सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने गुरूवार को अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments