Sunday, February 15, 2026
Homeअपराध पुलिया से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत

 पुलिया से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत


देहरादून। बीती देर रात थाना राजपुर क्षेत्र के अंर्तगत मालसी डियर पार्क के पास एक व्यक्ति पुलिया से नीचे गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहंुची थाना राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाकर  पुलिया से गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया है कि घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला है कि पीयूष अधिकारी निवासी ग्राम दुर्गापुरी पोस्ट नींबूचैड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल और 34 वर्षीय आशीष गुसाईं निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल नशे की हालत में मालसी पुल पर बैठे थे। जिसमें से एक व्यक्ति आशीष गुसाईं फोन पर बात करते वक्त पैर फिसलने से मालसी पुल से नीचे गिर गया। प्रथम दृष्टया व्यक्ति का शराब पीकर फोन पर बात करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे खाई में गिरने के कारण मृत्यु हुई है।  पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments