Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधगुलदार के हमले से महिला की मौत

गुलदार के हमले से महिला की मौत


खटीमा। बनबसा में गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई। महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
 मिली जानकारी के अनुसार फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments