Homeअपराधनाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार


हरिद्वार। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।
शिकायतकर्ता ने बीते दिनों कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर एक गांव के निवासी युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया था। तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन कलक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद लगातार स्थान बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में छिपता फिर रहा था। पुलिस टीम ने उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित रूट की निगरानी की. तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने रुड़की क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं समेत पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments