Sunday, May 25, 2025
Homeशासनकांग्रेस ने निकाली हाथ जोड़ो यात्रा, भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस ने निकाली हाथ जोड़ो यात्रा, भाजपा पर साधा निशाना

हल्द्वानी: कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सुभारम्भ स्वराज आश्रम से किया| यात्रा में उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधा|

यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है घृणा और नफरत फैलाई जा रही है, देश में सहिष्णुता और एकजुटता का माहौल लाने के लिए इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर छला जा रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, इन सभी मामलों को जनता के बीच हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से उठाया जा रहा है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प के साथ ही उत्तराखंड में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है। जो सांप्रदायिक ताकतों से लडकर देश को एकजुट करने का काम करेगी और एकजुटता का संदेश देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments