Thursday, May 22, 2025
Homeराष्ट्रीय समाचारभारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग...

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी का वीडियो वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देते आये नजर

देहरादून: वायरल वीडियो के चलते राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं| झालावाड़ में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस देने वाला विडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज (6 दिसम्बर) को राजस्थान में दूसरा दिन है। झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा के रूट पर आगे भाजपा कार्यालय भी था, जिसकी छत पर राहुल गांधी और यात्रा को देखने के लिए लोग सुबह से ही जमा थे। यात्रा के साथ पैदल चल रहे राहुल गांधी भाजपा कार्यालय के सामने से गुजरे तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के अन्य नेता सुबह से ही राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments