Monday, April 21, 2025
Homeराष्ट्रीय समाचारप्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा: सीएम धामी ने दी विकास कार्यो की जानकारी

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा: सीएम धामी ने दी विकास कार्यो की जानकारी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ में चल रहे विभिन्न पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा भी लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ बैठकर उनसे मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया।

इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, विधायक शैला रानी रावत, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधू, रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments